सभी ख़बरें
शिक्षा

बस्तर की आवाज’ पहल: 1000 से अधिक बच्चों तक पहुंचा अधिकार और सुरक्षा का संदेश

बस्तर की आवाज’ पहल: 1000 से अधिक बच्चों तक पहुंचा अधिकार और सुरक्षा का संदेश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
42 दिन पहले 203 मिनट पढ़ें
बस्तर की आवाज’ पहल: 1000 से अधिक बच्चों तक पहुंचा अधिकार और सुरक्षा का संदेश

किरंदुल।युवाओं द्वारा चलाई जा रही सामाजिक जागरूकता पहल ‘बस्तर की आवाज’ (वॉइस ऑफ बस्तर) के जरिए बस्तर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों और आदिवासी समुदायों के 1000 से अधिक बच्चों तक अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पहुंचाई गई हैं।पहल के तहत आयोजित सत्रों में बच्चों को मौलिक अधिकार, संवैधानिक अधिकार, बाल अधिकार, महिला अधिकार, पॉक्सो अधिनियम (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम), साइबर सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं जैसे अहम विषयों की आसान भाषा में जानकारी दी गई।इस पहल की संस्थापक मिताली वर्मा, बी.ए. एल.एल.बी. की छात्रा, खुद स्कूलों में जाकर बच्चों से सीधा संवाद कर रही हैं।ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के बच्चों तक कानूनी और सुरक्षा संबंधी बुनियादी जानकारी पहुंचाना इस अभियान की प्राथमिकता है। अभियान के दौरान टीम ने बच्चों की समस्याओं को सुना और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया। आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित व सशक्त बनाना हैं। अब तक 1000 से अधिक बच्चों तक पहुंचना इस युवा पहल की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कार्यक्रमों के फोटो, विद्यार्थियों के फीडबैक और अन्य दस्तावेज भी रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रखे गए हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10