सभी ख़बरें
सामान्य

बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ भैंसा मंडल कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

बढ़े हुए बिल वापस लेने और स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच की मांग, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
37 दिन पहले 159 मिनट पढ़ें
बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ भैंसा मंडल कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

आरंग। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटरों में कथित गड़बड़ियों के विरोध में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में भैंसा मंडल कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत देने तथा स्मार्ट मीटर और बिलिंग संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जोन अध्यक्ष प्रकाश मारकंडेय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ता लगातार बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान हैं। विशेषकर किसान, मजदूर, गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार और छोटे व्यापारियों पर बिजली के बढ़ते खर्च का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों और खपत में असामान्य वृद्धि देखने को मिल रही है। मीटर रीडिंग और बिलिंग में कथित विसंगतियों को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष है। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों की तकनीकी एवं निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए। ज्ञापन में बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा कर अनुचित रूप से वसूली गई राशि वापस करने, स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषपूर्ण मीटरों को तत्काल बदलने, बिलिंग एवं मीटर रीडिंग में तकनीकी गड़बड़ियों की जांच करने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली आम जनता की मूलभूत आवश्यकता है और इसके नाम पर किसी भी प्रकार का आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप सिंह कोठारी, मंडल प्रभारी दयाल दास मांडले, भगवती धुरंधर, खुबी डहरिया, दुर्गा राय, राजेश धुरंधर, रोहित साहू, डुगेश साहू, सुरेखा राय, प्रकाश साहू, जितेंद्र नारंग, आनंद टंडन, गुरुचरण मिरी, लूकेश टंडन, अनिल माण्डले, कमलदेव साहू, धरम यादव, शत्रुहन रात्रे, थमलेश साहू, बिसाहू, रोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ भैंसा मंडल कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन बढ़े हुए बिल वापस लेने और स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच की मांग, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन रामकुमार गुप्ता आरंग। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटरों में कथित गड़बड़ियों के विरोध में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में भैंसा मंडल कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत देने तथा स्मार्ट मीटर और बिलिंग संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जोन अध्यक्ष प्रकाश मारकंडेय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ता लगातार बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान हैं। विशेषकर किसान, मजदूर, गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार और छोटे व्यापारियों पर बिजली के बढ़ते खर्च का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों और खपत में असामान्य वृद्धि देखने को मिल रही है। मीटर रीडिंग और बिलिंग में कथित विसंगतियों को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष है। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों की तकनीकी एवं निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए। ज्ञापन में बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा कर अनुचित रूप से वसूली गई राशि वापस करने, स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषपूर्ण मीटरों को तत्काल बदलने, बिलिंग एवं मीटर रीडिंग में तकनीकी गड़बड़ियों की जांच करने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली आम जनता की मूलभूत आवश्यकता है और इसके नाम पर किसी भी प्रकार का आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप सिंह कोठारी, मंडल प्रभारी दयाल दास मांडले, भगवती धुरंधर, खुबी डहरिया, दुर्गा राय, राजेश धुरंधर, रोहित साहू, डुगेश साहू, सुरेखा राय, प्रकाश साहू, जितेंद्र नारंग, आनंद टंडन, गुरुचरण मिरी, लूकेश टंडन, अनिल माण्डले, कमलदेव साहू, धरम यादव, शत्रुहन रात्रे, थमलेश साहू, बिसाहू, रोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10