सभी ख़बरें
राजनीति📍 धमतरी

प्रदर्शन : स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ युंका का कार्यालय के सामने प्रदर्शन

युंका का कार्यालय के सामने प्रदर्शन : विद्युत विभाग को सौंपा गया ज्ञापन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
44 दिन पहले 235 मिनट पढ़ें
 प्रदर्शन :  स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ युंका का कार्यालय के सामने  प्रदर्शन

धमतरी। लगातार बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर से उत्पन्न हो रही समस्याओं और शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को लेकर आम जनता में असंतोष व्याप्त है। इस संदर्भ में युवक कांग्रेस ने बिजली विभाग के सामने प्रदर्शन किया।घड़ी चौक से नारेबाजी करते हुए रायपुर रोड पावर हाउस तक पहुंचे,जहां पर पुलिस ने पहले ही बैरिकेड लगा दिया था। कुछ देर तक प्रदर्शन के बाद कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (धमतरी) के नाम AE भरत सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द राहत प्रदान करने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली के बिलों में अचानक भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। साथ ही, बिना स्पष्ट जानकारी के मीटरों को प्रीपेड प्रणाली से जोड़े जाने को लेकर भी लोगों में भारी आशंका और नाराजगी है। शहर के कई वार्डों में पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, जिससे आवगमन में भी परेशानी हो रही है। युवा कांग्रेस ने चेताया की यदि इस समस्या का हल नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। युवा कांग्रेस का चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष पद के ज्यादातर प्रत्याशी दिखाई नहीं दिए। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लेखराम साहू, अरविंद दोशी,आनंद पवार, गौतम वाधवानी,विशु देवांगन, योगेश लाल,गीत राम सिन्हा,प्रवीण साहू, आशुतोष खरे,विक्रांत शर्मा,प्रशांत बोगड़े,शास्त्री सोनवानी, जय श्रीवास्तव,नरेन्द्र सोनवानी,तिलक सोनकर,पीयूष पांडे,आदि मौजूद थे। ज्ञापन के माध्यम से रखी गईं मुख्य मांगें: ​निष्पक्ष जांच: स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत दी जाए। ​सहमति अनिवार्य हो: उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी दिए बिना और उनकी लिखित सहमति के बिना स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। ​प्रीपेड प्रणाली पर रोक: स्मार्ट मीटर को प्रीपेड प्रणाली से न जोड़ा जाए और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ​दरों पर नियंत्रण: बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा आम जनता को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाए। ​हाफ बिजली बिल योजना: 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले सभी उपभोक्ताओं का बिजली बिल आधा किया जाए। ​स्ट्रीट लाइट सुधार: बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द चालू किया जाए। ​पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि महंगाई के इस दौर में आम नागरिक, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में भारी-भरकम बिजली बिलों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। यदि विभाग ने समय रहते इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो आगे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10