सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

पेंटा में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

शाला प्रवेश उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास,उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
76 दिन पहले 267 मिनट पढ़ें
पेंटा में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

किरंदुल।विकासखंड कुआकोंडा के ग्राम पेंटा में सोमवार विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास,उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत करना,शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना,मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करना तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,अनुशासन और संस्कार से जोड़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी,अध्यक्ष जिला पंचायत नंदलाल मुड़ामी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना,दीप प्रज्ज्वलन एवं पौधरोपण के साथ किया गया।इसके पश्चात नवप्रवेशी बच्चों का तिलक-चंदन और पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन,संस्कार एवं परिश्रम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया।पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल था और बच्चों के चेहरों पर नई शैक्षणिक यात्रा को लेकर स्पष्ट उत्साह दिखाई दे रहा था।कार्यक्रम की शुरुआत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद भदौरिया ने मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि,अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों,जनप्रतिनिधियों, प्राचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, पालकों एवं सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव केवल विद्यालय में प्रवेश कराने का कार्यक्रम नहीं हैं,बल्कि यह बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, उनमें सीखने की रुचि बढ़ाने और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर हैं।इस अवसर पर विगत शैक्षणिक सत्र में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।साथ ही खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विकासखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई।अतिथियों ने कहा कि कठिन परिश्रम,अनुशासन और सकारात्मक सोच से सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। मेधावियों और खिलाड़ियों के सम्मान ने अन्य बच्चों को भी प्रेरणा दी।मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ ही नहीं, बल्कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अभियान हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और अनुशासन को बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताया। साथ ही पालकों से अपील की कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और उनकी शिक्षा में निरंतर सहयोग दें।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका सुमित भदौरिया जी ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम और जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य,शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं,पालक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।सभी की सहभागिता ने इस आयोजन को सफल और स्मरणीय बना दिया।अंत में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज राठौर और खंड स्रोत समन्वयक रत्तूराम राणा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों,शिक्षकों, पालकों और ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया। इस विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा ही बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का सबसे सशक्त माध्यम हैं।नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, मेधावियों और खिलाड़ियों का सम्मान तथा समाज की भागीदारी ने इस आयोजन को वास्तव में प्रेरणादायी बना दिया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10