सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 राजनांदगांव

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम सचिव दीपक वैष्णव सम्मानित

घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए किया प्रेरित, सब्सिडी और शून्य बिजली बिल की दी जानकारी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
8 दिन पहले 213 मिनट पढ़ें
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम सचिव दीपक वैष्णव सम्मानित

राजनांदगांव 11 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत भर्रेगांव के सचिव श्री दीपक वैष्णव को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। श्री दीपक वैष्णव ने बताया कि योजना के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता लाने के लिए लगातार घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। योजना का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने रोजगार सहायक एवं ग्रामीणों के सहयोग से डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया। वे सप्ताह में दो से तीन दिन सुबह और शाम ग्रामीणों के घर जाकर योजना की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पात्र हितग्राहियों को सोलर संयंत्र की क्षमता के अनुसार मिलने वाली सब्सिडी से स्थापना लागत कम होती है तथा सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। श्री वैष्णव ने बताया कि ग्रामीणों को योजना के लाभों की जानकारी लगातार देने और प्रोत्साहित करने से जागरूकता आ रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही ग्राम में 100 सोलर पैनल लग जाएंगे। श्री दीपक वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने और बिजली खर्च कम करने का महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा है। ग्रामीणों को योजना के लाभ समझाने तथा उन्हें इसका लाभ दिलाने के लिए वे आगे भी लगातार प्रयास करते रहेंगे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10