सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 राजनांदगांव

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सूर्य सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सूर्य सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
60 दिन पहले 224 मिनट पढ़ें
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सूर्य सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्वसहायता समूह की सदस्यों को सूर्य सखी के रूप में प्रशिक्षित करने एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान पद्मश्री फूलबासन यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हितग्राहियों के आवास में सोलर इकाई स्थापित किए जाने संबंधी कार्य के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) अंतर्गत गठित संकुल स्तरीय संगठन को वेंडर बनाने के लिए स्वसहायता समूह सदस्यों को सूर्य सखी के रूप में प्रशिक्षित एवं विकसित किया जा रहा है। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) अंतर्गत गठित संकुल स्तरीय संगठन एवं समूह सदस्यों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री मुनीष शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा योजना अंतर्गत आवेदक को मात्र 5.75 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना अंतर्गत वेण्डर के रूप में चयनित संकुलों द्वारा हितग्राहियों के आवास में सोलर इकाई की स्थापना कर आजीविका में वृद्धि की जा सकती है। साथ ही चयनित सूर्य सखी ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का प्रचार-प्रसार एवं हितग्राही चयन का कार्य कर सकेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता श्री प्रकाश वर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, केन्द्र शासन एवं राज्य शासन से प्राप्त होने वाली अनुदान राशि सहित अन्य जानकारी दी। इस अवसर पर एनआरएलएम के अधिकारी-कर्मचारी, 16 संकुलों से चयनित कुल 80 सूर्य सखी (समूह सदस्य) उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10