सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 महासमुंद

पीएम श्री स्कूल चनाट में केंद्रीय एवं जिला अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पीएम श्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनाट

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
74 दिन पहले 314 मिनट पढ़ें
पीएम श्री स्कूल चनाट में केंद्रीय एवं जिला अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बच्चों के साथ किया न्योता भोज

बसना/महासमुंद, 8 जुलाई 2026। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनाट में बुधवार को केंद्रीय सचिवालय एवं जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों का गहन अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधान पाठक एवं शिक्षकों की सराहना की। निरीक्षण दल में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) महासमुंद बी.एल. देवांगन, जिला परियोजना कार्यालय महासमुंद की एपीसी संपा बोस तथा केंद्रीय सचिवालय से पवन कुमार तिवारी, प्रशांत कुमार और प्रदीप कुमार शामिल रहे। अधिकारियों ने बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता, सेचुरेशन पॉइंट्स, मध्यान्ह भोजन, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी), टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल), लाइब्रेरी, एडब्ल्यूपी, शिक्षक डायरी, विद्यार्थी सूचकांक, शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित हरित विद्यालय अभियान के अंतर्गत विकसित हर्बल गार्डन और अन्य संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर अधिकारियों ने विद्यालय के प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय में पूर्व संकुल समन्वयक रोहित पटेल द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। अधिकारियों ने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया और उन्हें नियमित अध्ययन, स्वच्छता तथा अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक अनिल कुमार पटेल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। निरीक्षण एवं न्योता भोज कार्यक्रम से विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10