सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

पर्युषण पर्व पर रंजना साहू ने जैन समाज को दी हार्दिक बधाई

पर्युषण पर्व आत्मशुद्धि, संयम और क्षमा का संदेश देता है : रंजना साहू

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
5 दिन पहले 184 मिनट पढ़ें
पर्युषण पर्व पर रंजना साहू ने जैन समाज को दी हार्दिक बधाई

धमतरी- पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने समस्त जैन समाज एवं धर्मावलंबियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि पर्युषण पर्व जैन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक पर्व है, जो मनुष्य को आत्मचिंतन, आत्मशुद्धि, संयम, अहिंसा और क्षमाभाव की प्रेरणा देता है। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि जैन धर्म की महान परंपरा ने सदैव अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, तप और त्याग जैसे जीवन मूल्यों का संदेश दिया है, पर्युषण पर्व के दौरान श्रद्धालु आत्ममंथन करते हुए अपने जीवन में हुए जाने-अनजाने अपराधों एवं गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं तथा दूसरों को भी क्षमा करने की भावना रखते हैं। यह पर्व मनुष्य को अपने भीतर की नकारात्मकता को दूर कर सद्भाव, शांति और करुणा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि वर्तमान समय में जब समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे की आवश्यकता है, ऐसे पर्वों का महत्व और भी बढ़ जाता है। पर्युषण पर्व हमें संयमित जीवन जीने, जीव मात्र के प्रति दया रखने तथा समाज में प्रेम, सौहार्द एवं परस्पर सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है, भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा एवं सत्य के सिद्धांत संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी हैं, उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर हम एक शांतिपूर्ण, संस्कारवान और समरस समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने पर्युषण पर्व के अवसर पर जैन समाज के सभी परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में आत्मिक शांति, नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा निरंतर मजबूत हो।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10