सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 रायगढ़

पत्नी के बैंक खाते से पति ने निकाला 28 लाख, पुलिस ने आरोपी बनाया

बचत खाते को ज्वाइंट अकाउंट में बदलवाया और बाद में उसमें जमा पूरी राशि निकाल ली।

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
67 दिन पहले 293 मिनट पढ़ें
पत्नी के बैंक खाते से पति ने निकाला 28 लाख, पुलिस ने आरोपी बनाया

रायगढ़। जिले में पति ने पत्नी के बैंक खाते से 28 लाख रुपए से अधिक निकाल लिए। महिला का आरोप है कि पति ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना बचत खाते को ज्वाइंट अकाउंट में बदलवाया और बाद में उसमें जमा पूरी राशि निकाल ली। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम किरीतमाल निवासी प्रभा डनसेना (38) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पति मनोज डनसेना से विवाद के चलते वह साल 2024 से अपने बेटे के साथ विकास नगर में किराए के मकान में रह रही है। दोनों के बीच तलाक और भरण-पोषण का मामला फिलहाल रायगढ़ के कुटुंब न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके नाम से ग्रामीण बैंक, भूपदेवपुर में बचत खाता संचालित है, जिसमें वह लंबे समय से राशि जमा कर रही थी। आरोप है कि पति ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना बैंक में आवेदन देकर खाते में अपना नाम जुड़वाया और उसे ज्वाइंट अकाउंट बनवा लिया। महिला के अनुसार, दोनों के अलग रहने के दौरान 3 जुलाई को मनोज डनसेना ने खाते से 28 लाख 4 हजार 710 रुपए निकाल लिए। बाद में जब वह खुद बैंक से पैसे निकालने पहुंची, तब उसे खाते से पूरी राशि निकाले जाने की जानकारी मिली। घटना के बाद महिला ने परिजनों को जानकारी देने के बाद भूपदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस बैंक दस्तावेजों और खाते से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10