निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग तेज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने परिजनों से की मुलाकात
निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग तेज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने परिजनों से की मुलाकात

निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग तेज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने परिजनों से की मुलाकात सुकमा।वर्षों से नक्सल मामलों में जेल में बंद बताए जा रहे निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवारों के दुख-दर्द और परेशानियों को सुना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मुलाकात के दौरान हरीश कवासी ने परिजनों की बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से भी बातचीत कराई। विधायक मंडावी ने भी परिवारों को आश्वस्त किया कि निर्दोष आदिवासियों की रिहाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।परिजनों ने अपने परिवार के सदस्यों की शीघ्र रिहाई की मांग करते हुए अपनी पीड़ा साझा की। कांग्रेस नेताओं ने भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी और इस मामले में लगातार पहल जारी रहेगी।



