सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

नियम विरूद्ध कीटनाशी का विक्रय करने पर ग्राम सुकुलदैहान के नित्या कृषि केन्द्र एवं रत्ना कृषि केन्द्र किया गया सील

- संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
73 दिन पहले 293 मिनट पढ़ें
नियम विरूद्ध कीटनाशी का विक्रय करने पर ग्राम सुकुलदैहान के नित्या कृषि केन्द्र एवं रत्ना कृषि केन्द्र किया गया सील

राजनांदगांव 09 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी व जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलेभर में सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग की टीम द्वारा शिकायत के आधार पर जिले के विभिन्न कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान स्थित नित्या कृषि केन्द्र एवं रत्ना कृषि केन्द्र के जांच के दौरान कीटनाशी अधिनियम के विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर हुए कीटनाशकों का विक्रय करना पाया गया। कृषि केन्द्रों के संचालकों द्वारा अवैध गोदाम के माध्यम से कीटनाशकों का व्यापार किए जाने, बिना स्रोत प्रमाण-पत्र व आवश्यक अभिलेखों के कीटनाशकों का भंडारण एवं विक्रय किए जाने तथा निर्धारित दस्तावेजों का समुचित संधारण नहीं किए जाने सहित अन्य गंभीर अनियमितता पाई गई। कृषि विभाग की टीम द्वारा अनियमितताओं को देखते हुए कृषि केन्द्रों के विक्रय परिसरों को तत्काल प्रभाव से सील कर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई में सहायक संचालक कृषि श्रीमती संध्या कोचर, विकासखंड उर्वरक निरीक्षक श्री अविनाश दुबे एवं श्री मिथलेश साहू शामिल थे। कृषि विभाग की टीम द्वारा किसानों के हितों की रक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले में कीटनाशी, उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11