सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

नशे के कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार

जिले में पहली बार SAFEMA के तहत मादक पदार्थ तस्करों की 35.85 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
95 दिन पहले 336 मिनट पढ़ें
 नशे के कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार

नशे के कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार 🔷 जिले में पहली बार SAFEMA के तहत मादक पदार्थ तस्करों की 35.85 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज 🔷 आईजी रायपुर रेंज के निर्देशन एवं एसपी धमतरी के मार्गदर्शन में अवैध नशा कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर सीधी कार्यवाही, अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क पर कसा शिकंजा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्यवाही करते हुए नशे के अवैध व्यापार से अर्जित संपत्तियों पर सीधा आर्थिक प्रहार किया है। जिले में पहली बार मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को चिन्हांकित कर SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Forfeiture of Property Act) के तहत फ्रीज करने की कार्यवाही की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं थाना प्रभारी कोतवाली के विस्तृत जांच एवं वित्तीय विश्लेषण के माध्यम से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी एकत्रित की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि को बैंक खातों, बीमा योजनाओं, निवेश, वाहनों एवं अचल संपत्तियों में निवेश किया गया था। उक्त संपत्तियों को चिन्हांकित कर वैधानिक प्रक्रिया के तहत फ्रीज करने की कार्यवाही की गई। ▪️प्रथम SAFEMA प्रकरण में आरोपी आरती रजक की बैंक खातों एवं बीमा योजनाओं में निवेशित कुल 12,93,636.76 रूपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई है। ▪️ द्वितीय SAFEMA प्रकरण में आरोपी करण सिंह ध्रुवांशी, उषा बाई ध्रुवांशी एवं जाइका ध्रुवांशी की बैंक खातों, वाहन एवं अचल संपत्तियों सहित कुल 22,91,479.75 रूपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई है। इस प्रकार दोनों प्रकरणों में कुल 35,85,116.51 रूपये (पैंतीस लाख पचासी हजार एक सौ सोलह रुपये इक्यावन पैसे) मूल्य की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की गई है। उल्लेखनीय है कि संबंधित आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध हैं तथा उनके विरुद्ध PITNDPS Act के तहत भी कार्यवाही की जा चुकी है। धमतरी पुलिस की यह कार्यवाही स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति को किसी भी स्थिति में सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। फ्रीज की गई संपत्तियों से संबंधित प्रकरणों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु सक्षम प्राधिकारी, मुंबई को प्रेषित किया गया है। धमतरी पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध आर्थिक कार्यवाही का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। ▪️*धमतरी पुलिस की अपील* आम नागरिकों से अपील है कि मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन, संग्रहण अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। "नशे के विरुद्ध लड़ाई अब केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं, बल्कि अवैध संपत्ति पर सीधा आर्थिक प्रहार भी जारी रहेगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12