सभी ख़बरें
शिक्षा📍 राजनांदगांव

नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
29 दिन पहले 153 मिनट पढ़ें
नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

राजनांदगांव 22 अगस्त 2026। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत—संकल्प अभियान” के तहत कल, 23 अगस्त को राजनांदगांव में पत्रकार वार्तालाप एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नशामुक्ति, युवा शक्ति और विकसित भारत के निर्माण में मीडिया की भूमिका सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद होगा। कार्यक्रम में श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत; श्री अनिल कुमार, अधीक्षक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रायपुर; बहन प्रियंका कौशल, वरिष्ठ पत्रकार, रायपुर तथा प्राध्यापक श्री शंकर मुनि राय, विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, दिग्विजय कॉलेज, राजनांदगांव वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान “पत्रकारिता का अतीत और वर्तमान” विषय पर भी विशेष संवाद होगा। पत्रकार वार्तालाप एवं प्रदर्शनी का आयोजन 23 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे एबिस ग्रीन्स, रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे, रायपुर नाका, राजनांदगांव में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10