सभी ख़बरें
शिक्षा📍 कांकेर

‘नशा मुक्त विकसित भारत अभियान’ के तहत कृषि महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण

युवाओं ने ली नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
48 दिन पहले 163 मिनट पढ़ें
‘नशा मुक्त विकसित भारत अभियान’ के तहत कृषि महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण

उत्तर बस्तर कांकेर 03 अगस्त 2026/ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और एक स्वस्थ्य, सशक्त एवं खुशहाल समाज के निर्माण के महान उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ अभियान के तहत रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के स्मार्ट क्लासरूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया तथा महाविद्यालय परिवार ने पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ श्रवण किया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं को विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव बताते हुए नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में सभी उपस्थित जनों ने स्वयं, अपने परिवार, महाविद्यालय परिसर और समाज को नशामुक्त रखने तथा लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आदिकान्त प्रधान के मार्गदर्शन में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल दिव्य ने युवाओं से नशामुक्ति की शपथ को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए गांवों में भी आगामी दिनों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10