सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने किया धमतरी पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण

अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय कर प्रभावी कानून-व्यवस्था, जनोन्मुखी बेसिक पुलिसिंग एवं पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
70 दिन पहले 317 मिनट पढ़ें
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने किया धमतरी पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण

अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय कर प्रभावी कानून-व्यवस्था, जनोन्मुखी बेसिक पुलिसिंग एवं पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की ली जानकारी,आमजन को त्वरित एवं संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश धमतरी जिले में आज प्रशासनिक दायित्वों के क्रम में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक, धमतरी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार (भा.पु.से.) ने विभागीय प्रक्रिया के अनुरूप उन्हें कार्यभार सौंपते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, संवेदनशील प्रकरणों, चल रहे विशेष अभियानों,सामुदायिक पुलिसिंग तथा विभागीय कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।पदभार ग्रहण समारोह में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी,सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा जनोन्मुखी बेसिक पुलिसिंग एवं संवेदनशील पुलिसिंग को नई गति प्रदान करने हेतु पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि धमतरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अनुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा एवं आमजन के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाए।पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों से रूबरू होकर परिचय प्राप्त किया तथा शाखाओं की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों, अभिलेखों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं दैनंदिन कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा कार्यालयीन अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं त्वरित कार्यवाही के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाते हुए नागरिकों के साथ सतत संवाद एवं विश्वास कायम रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि टीमवर्क, ईमानदारी, उत्तरदायित्व एवं समर्पण ही धमतरी पुलिस की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी भावना के साथ कार्य करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि धमतरी पुलिस का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं समर्पण के बल पर आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा तथा जिले में उत्कृष्ट, पारदर्शी एवं जनविश्वास आधारित पुलिसिंग की दिशा में नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार चतुर्वेदी,एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, डीएसपी सुश्री मीना साहू, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10