सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

नदी – नाले को पार कर जिले के दुर्गम क्षेत्र रिसगांव पहुंचे CMHO..स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा,ANC, HRP और ASV उपलब्धता की हुई समीक्ष,BMO और बीपीएम भी रहे मौजूद…

नदी – नाले को पार कर जिले के दुर्गम क्षेत्र रिसगांव पहुंचे CMHO..

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
58 दिन पहले 244 मिनट पढ़ें
 नदी – नाले को पार कर जिले के दुर्गम क्षेत्र रिसगांव पहुंचे CMHO..स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा,ANC, HRP और ASV उपलब्धता की हुई समीक्ष,BMO और बीपीएम भी रहे मौजूद…

धमतरी/नगरी, 24 जुलाई 2026। जिले के सुदूर वनांचल और दुर्गम क्षेत्र रिसगांव में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. यू.एल. कौशिक, खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. डी.एन. सोम तथा बीपीएम हितेंद्र साहू ने दौरा किया। जहां टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (ANC), उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP), नियमित टीकाकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दवाओं, विशेष रूप से एंटी स्नेक वेनम (ASV) की उपलब्धता, भंडारण एवं प्रबंधन का भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर पदस्थ आरएमए दुर्गेश साहू एवं आरएचओ से स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति, क्षेत्र की चुनौतियों और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएमएचओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। नदी-नाले पार कर पहुंचे अधिकारी रिसगांव नगरी विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित एक सुदूर वनांचल क्षेत्र है, जहां पहुंचना आज भी आसान नहीं है। घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर सीएमएचओ, बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। ग्रामीणों की पुल निर्माण की मांग अब भी अधूरी रिसगांव तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों के कारण ग्रामीण लंबे समय से नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन के समक्ष यह मांग रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। बरसात के दिनों में नदी-नाले उफान पर होने से आवागमन और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10