नगर पालिका किरंदुल की सराहनीय पहल: नाली में गिरी गौ-माता का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
नगर पालिका परिषद किरंदुल ने एक बार फिर गौ-सेवा और त्वरित कार्रवाई की मिसाल पेश की है।

किरंदुल, 12 सितंबर 2026। शनिवार को नगर क्षेत्र में एक गौ-माता के नाली में गिरने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम तत्काल हरकत में आई। सूचना मिलते ही पालिका की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गौ-माता को नाली से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद गौ-माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसकी स्थिति की जांच की गई। नगर पालिका की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की है। नगर पालिका किरंदुल ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई लावारिस या घायल पशु या ऐसी घटना दिखे तो तुरंत नगर पालिका को सूचना दें, ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके।



