सभी ख़बरें
राजनीति📍 धमतरी

धमतरी में मनाया गया ग्राम पंचायत सचिव दिवस, रंजना साहू बोलीं - सचिव ही सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के असली संवाहक

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ ग्राम पंचायत सचिव दिवस का कार्यक्रम गांव के विकास की धुरी हैं ग्राम पंचायत सचिव : रंजना साहू

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
76 दिन पहले 273 मिनट पढ़ें
धमतरी में मनाया गया ग्राम पंचायत सचिव दिवस, रंजना साहू बोलीं - सचिव ही सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के असली संवाहक

धमतरी- ग्राम पंचायत सचिव संघ ब्लाक इकाई धमतरी द्वारा मंगलवार को आमंत्रण हेरिटेज, साहू सदन धमतरी में "ग्राम पंचायत सचिव दिवस" का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। जहाँ सचिव संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्रीमती साहू ने कहा कि "ग्राम पंचायत सचिव ही शासन और जनता के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। गांव में चलने वाली हर योजना, हर लाभ और हर सुविधा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम सचिव ही होते हैं। कोरोना काल में भी आप लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा की, इसके लिए पूरा प्रदेश आपका ऋणी है।" उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छा सचिव ही गांव की तस्वीर बदल सकता है। आप लोग सरकार की योजनाओं की रीढ़ हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य अनिता मुकेश यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु शेखर साहू, कुर्रा सरपंच प्रितेश टंडन, सरपंच प्रतिनिधि भीमसेन साहू, डोमा सरपंच गुंजन बनपेला, योगेश कुमार साहू, भाजपा रांवा मण्डल उपाध्यक्ष बसंत परदेशी मीनपाल, बलियारा उप सरपंच देवनारायण साहू, कृष्ण कुमार साहू, राजू मीनपाल भूपेंद्र साहू, परसुली सरपंच प्रेमु चंद्रवंशी, बरारी सरपंच राजेंद्र प्रसाद नागवंशी, सचिव संघ अध्यक्ष अशोक कुमार साहू, सचिव कोमल सिंह नेताम, सचिव संघ जिलाध्यक्ष भुपेश सिन्हा, मीडिया प्रभारी तामेश्वर सेन, सलाहकार श्रीराम सिन्हा, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष गिरजा चंदेल, सलाहकार श्यामलाल विश्वकर्मा, उप सचिव होरी लाल साहू, पूर्णिमा साहू, सहित ब्लाक सचिव संघ के सभी सचिव उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12