सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी अवैध शराब जब्ती कार्यवाही, 53 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

🔷 एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही, 458 लीटर अवैध शराब बरामद, अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू 🔷 अवैध शराब कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.23 लाख रुपये से अधिक की 53 पेटी शराब जब्त

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
58 दिन पहले 215 मिनट पढ़ें
धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी अवैध शराब जब्ती कार्यवाही, 53 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी अवैध शराब जब्ती कार्यवाही, 53 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 🔷 एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही, 458 लीटर अवैध शराब बरामद, अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू 🔷 अवैध शराब कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.23 लाख रुपये से अधिक की 53 पेटी शराब जब्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अर्जुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम धौराभाठा में तत्काल दबिश देकर कार्यवाही की। मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों - खिलानंद साहू उर्फ गोलू साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाठा कमलेश साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाठा को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ▪️*जप्त संपत्ति* ▪️ देशी प्लेन शराब शोले 40 पेटी 1920 पौवा 345.600 लीटर ▪️ देशी मसाला शराब शोले 05 पेटी 240 पौवा 43.200 लीटर ▪️ जम्मू व्हिस्की 08 पेटी 384 पाव 69.120 लीटर ▪️कुल 53 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, कुल मिलाकर 2544 पौवा (लगभग 458 लीटर) अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2,23,680/-रूपये जप्त किया गया और आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ▪️*आरोपियों का नाम* (01) खिलानंद साहू उर्फ़ गोलू पिता ईश्वर साहू उम्र -33 वर्ष निवासी धौरभाठा थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.) (02) कमलेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 32 वर्ष निवासी धौरभाठा थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)। पुलिस द्वारा मामले में आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही इस अवैध शराब की सप्लाई चेन, परिवहन, भंडारण तथा वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही धमतरी जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक है। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही और प्रभावी निगरानी का प्रमाण है। धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार और और अधिक प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12