सभी ख़बरें
शिक्षा📍 धमतरी

धमतरी की बेटी बनेगी साध्वी, रंजना साहू ने कहा - यह धमतरी के लिए गर्व की बात है

दीक्षा से पहले मुमुक्षा आस्था लुनिया का हुआ सम्मान, रंजना साहू ने दी शुभकामनाएं धमतरी पधारी परम पूज्य रत्ननिधि श्री जी म सा से भी भेंट कर आशीर्वाद लिया

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 232 मिनट पढ़ें
धमतरी की बेटी बनेगी साध्वी, रंजना साहू ने कहा - यह धमतरी के लिए गर्व की बात है

धमतरी -: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू ने धमतरी से दीक्षा लेने जा रही जैन समाज की बेटी मुमुक्षा आस्था लुनिया का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा कि आज के भौतिक युग में सांसारिक मोह-माया को त्याग कर संयम और त्याग का मार्ग चुनना बहुत बड़ी बात है। मुमुक्षा आस्था लुनिया का यह निर्णय पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म की दीक्षा जीवन को अनुशासन, सेवा और मानवता की ओर ले जाती है। समाज की बेटी द्वारा इस मार्ग को चुनना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। श्रीमती साहू ने मुमुक्षा आस्था लुनिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह कदम निश्चित रूप से समाज को धर्म और संस्कार की ओर प्रेरित करेगा। बिटिया ने धमतरी को गौरवान्वित किया है।साथ जी श्रीमती साहू ने परम पूज्य रत्ननिधि श्री जी म सा से भेंट कर आशीर्वाद एवं प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद निलेश लुनिया, धनराज लुनिया, नीरज नाहर, जागेश्वरी साहू, रितिका यादव उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12