सभी ख़बरें
राजनीति📍 धमतरी

दूरस्थ अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर केंद्रित है मोदी सरकार : रंजना साहू

पीएम जनमन मोबाइल चिकित्सा इकाई का निरीक्षण कर रंजना साहू ने ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, अकलाडोंगरी दौरे के दौरान ग्रामीणों के बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर दिया जोर

R
RsSaini
वरिष्ठ संवाददाता
95 दिन पहले 304 मिनट पढ़ें
दूरस्थ अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर केंद्रित है मोदी सरकार : रंजना साहू

धमतरी- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंवाद एवं जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने गंगरेल मंडल के डुबान क्षेत्र के ग्राम अकलाडोंगरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीएम जनमन (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान) के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल बस यूनिट का निरीक्षण कर ग्रामीणों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिए। श्रीमती रंजना साहू ने मोबाइल चिकित्सा इकाई में उपस्थित ग्रामीणों एवं मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने उपचाराधीन महिलाओं एवं बच्चों से चर्चा करते हुए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा किए।इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, विशेष रूप से जनजातीय एवं दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से मोबाइल चिकित्सा इकाइयों का संचालन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को गांव के समीप ही उपचार एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा प्राप्त हो रही है। श्रीमती रंजना साहू ने उपस्थित डॉक्टरों एवं स्टाफ को ग्रामीणों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने तथा सभी आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के सुशासन और जनकल्याणकारी सोच का प्रतिफल है। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री दिग्विजय सिंह कृदत्त, मंडल महामंत्री श्री चंद्रहास जैन, मण्डल उपाध्यक्ष अहमद अली, जोहर साहू सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12