सभी ख़बरें
राजनीति📍 दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन*

दंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन* प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा की मौजूदगी में हुआ सदस्यता कार्यक्रम

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
59 दिन पहले 244 मिनट पढ़ें
दंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन*

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा * की उपस्थिति में आज दंतेवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत धुरली में भव्य सदस्यता एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लगभग *300 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष जी के मंच पर पहुंचते ही युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने सभी नए सदस्यों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम छू रहा है। दंतेवाड़ा के युवा अब बदलाव के वाहक बन रहे हैं। आप सभी की ऊर्जा और समर्पण से संगठन और मजबूत होगा। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।" उन्होंने युवाओं से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हर कार्यकर्ता इस परिवार की रीढ़ है। कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मूडामी,नविन विश्वकर्मा, अभिमन्यु सोनी, रामु नेताम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,ओजस्वी मंडावी, सत्यजीत चौहान,कुणाल ठाकुर,पियूष सिंह,लोकेश साहू,अनु ठेठवार,कीर्ति पाढि,विकास दुआ, वीरेश मिश्रा, भावना परघानिया, विनय राजू,कामों कुंजाम, निखिल नाग,राम प्रसाद मौर्य, सत्यम झा प्रदेश भाजपा एवं मोर्चा के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों और जयकारों से माहौल गूंजता रहा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10