सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार*

दंतेवाड़ा: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03, कतियाररास में महिला की निर्मम हत्या के मामले का दंतेवाड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
59 दिन पहले 273 मिनट पढ़ें
दंतेवाड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, जितेन्द्र खुंटे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अविनाश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। घटना का विवरण दिनांक 23.07.2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 03, कतियाररास स्थित एक मकान से तेज दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि आंगन में एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है। शव का सिर धड़ से अलग था। पूछताछ में मृतिका की पहचान झुनकी कुंजाम 35 वर्ष, निवासी बुरूंगपाल, थाना बोधघाट के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मृतिका एवं उसके पति लक्ष्मण कुंजाम के बीच अक्सर विवाद होता था और आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण कुंजाम को गोंदपाल क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 17.07.2026 की शाम शराब पीने के दौरान विवाद होने पर उसने चाकू से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। वैधानिक कार्रवाई प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 73/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर 24.07.2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सराहनीय भूमिका इस त्वरित खुलासे में निरीक्षक धनंजय सिन्हा, निरीक्षक मुकेश ताती, उप निरीक्षक राजेश कुमार, योगेन्द्र डहरिया, PSI अंकित सोनी, PSI अश्वनी सिंह सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10