सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

तंबाकू एवं धूम्रपान उत्पादों के विरुद्ध धमतरी पुलिस का सख्त अभियान” - एसपी धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में COTPA एक्ट के तहत व्यापक वैधानिक कार्यवाही

🔷 *“नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति” - सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई कार्यवाही* 🔷 *“स्वस्थ समाज एवं नशामुक्त युवा हमारी प्राथमिकता” - COTPA एक्ट के तहत 100 प्रकरण दर्ज कर 20,000/- रूपये की चालानी कार्यवाही*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
43 दिन पहले 176 मिनट पढ़ें
तंबाकू एवं धूम्रपान उत्पादों के विरुद्ध धमतरी पुलिस का सख्त अभियान” - एसपी धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में COTPA एक्ट के तहत व्यापक वैधानिक कार्यवाही

धमतरी पुलिस द्वारा तंबाकू एवं धूम्रपान के विरुद्ध लगातार कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में नशे के दुष्प्रभावों को रोकने तथा आमजन, विशेषकर युवाओं एवं बच्चों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रखने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में धमतरी जिले के सभी अनुभागों के थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में COTPA (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने,तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के संबंध में निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध COTPA एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 100 से अधिक प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 20,000/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। युवाओं को नशे से दूर रखना पुलिस की प्राथमिकता धमतरी पुलिस का मानना है कि तंबाकू एवं धूम्रपान जैसे पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इसका दुष्प्रभाव परिवार एवं समाज पर भी पड़ता है। विशेष रूप से कम उम्र के बच्चों एवं युवाओं में तंबाकू सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए कानून के प्रभावी पालन के साथ-साथ जनजागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर नशामुक्ति, तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियम एवं कानून के प्रति जागरूकता संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जारी रहेगी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। COTPA एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के साथ-साथ आम नागरिकों को भी कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें, बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू उत्पादों से दूर रखें तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। धमतरी पुलिस द्वारा कानून का पालन कराने के साथ-साथ जनसहयोग से स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। धमतरी पुलिस की अपील “नशे को ना कहें, तंबाकू से दूरी बनाएं और स्वस्थ जीवन अपनाएं। नशामुक्त धमतरी के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।” धमतरी पुलिस - नशे के विरुद्ध सख्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के लिए प्रतिबद्ध।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10