सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को

- नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
76 दिन पहले 323 मिनट पढ़ें
डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को

राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला में नियोक्ताओं द्वारा लगभग 713 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रथम एज्यूकेशन फाउंडेशन द्वारा वेयर हाऊस हेल्पर (महिला) के 50 पद, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड द्वारा एकाउंटेंट के 4 (पुरूष) पद, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 4 (पुरूष) पद, सेल्स ऑफिसर के 20 (पुरूष) पद एवं सेल्स रिप्रेसेंटेटिव के 20 (पुरूष) पद, लाईफ इंश्योरेंश कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ द्वारा इंश्योरेंश एडवाईजर (महिला) के 50 पद, शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीस लिमिटेड द्वारा आईटीआई ट्रेनी के 50 पद, ह्युमिलिटी फाइनेंश सॉलूशन द्वारा इंश्योरेंश एडवाईजर के 15 पद, शरमिन टेंलेंट प्राईवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रीक मीटर (पुरूष) के 50 पद, प्रगति फिनसर्व प्राईवेट लिमिटेड द्वारा असिस्टेंट के 50 पद तथा अशवर फाउंडेशन व अशरव सिक्यूरिटी एण्ड एचआर सर्विस द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड (पुरूष) के 150 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर (पुरूष) के 25 पद, हाऊस कीपिंग स्टाफ (पुरूष) के 150 पद, बेबी सीटर (महिला) के 30 पद, केयर टेकर के 45 पद पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदकों को अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार मेला में शामिल हो सकते है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12