सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

जुआ के विरुद्ध की सख्त कार्यवाही

थाना सिटी कोतवाली पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 04 जुआरियों से 25,500/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद जुआ-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस - अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार जारी रहेगी धमतरी पुलिस की कार्यवाही

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
28 दिन पहले 223 मिनट पढ़ें
 जुआ के विरुद्ध की सख्त कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम अधारी नवागांव क्षेत्र में जुआ फड़ पर दबिश दी। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर 04 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 25,500/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। धमतरी पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्यवाही जारी है। ▪️*जुआ खेलने के मामले में गिरफ्तार आरोपी* ▪️संतोष साहू, पिता - तोरन साहू, उम्र 32 वर्ष ▪️अरमान मिर्जा, पिता ईसाख मिर्जा,उम्र 29 वर्ष ▪️अनीश अहमद, पिता - हमीद अहमद, उम्र 43 वर्ष ▪️खेमचंद साहू, पिता - स्व. फूलचंद साहू, उम्र 42 वर्ष सभी आरोपी निवासी - अधारी नवागांव, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)। ▪️*बरामदगी:* 25,500/- नगद एवं 52 पत्ती ताश। ▪️*वैधानिक कार्यवाही:* थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा अपराध क्र.200/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। धमतरी पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की जाती है कि जुआ-सट्टा अथवा किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10