सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

जिले में 13 से 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

- जिले में अब तक 4753 बालिकाओं को हुआ एचपीवी टीकाकरण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
71 दिन पहले 253 मिनट पढ़ें
जिले में 13 से 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले की अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) सुरक्षा प्रदान करने के लिए 13 से 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले में अब तक 4753 बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण किया गया है। जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में एचपीवी टीका नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने सभी पात्र किशोरी बालिकाओं के अभिभावकों से अपने बेटियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण से संबंधित सभी जानकारी भारत सरकार के यू-विन पोर्टल में संधारित की जा रही है। प्रत्येक किशोरी बालिकाओं को टीकाकरण उपरांत डिजिटल टीकाकरण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे उनके टीकाकरण का रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से सुरक्षित रहेगा और भविष्य में आवश्यकता पडऩे पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। अभियान के दौरान वैक्सीन की उपलब्धता, कोल्ड-चेन व्यवस्था एवं टीकाकरण टीमों की समुचित तैनाती सुनिश्चित की गई है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12