सभी ख़बरें
राजनीति

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कुआकोंडा के आश्रम,प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कुआकोंडा के आश्रम,प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
72 दिन पहले 294 मिनट पढ़ें
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कुआकोंडा के आश्रम,प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

दंतेवाड़ा।जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने शुक्रवार विकासखंड कुआकोंडा स्थित आश्रम,प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या,भोजन,आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं। जिला पंचायत अध्यक्ष मुड़ामी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पूरी लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने तथा उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, समाज और जिले का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया।निरीक्षण के दौरान मुड़ामी ने छात्रावास में तैयार भोजन की गुणवत्ता का स्वयं परीक्षण किया तथा रसोईघर,भोजन कक्ष,स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा सभी मूलभूत सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात्रावास अधीक्षकों एवं समस्त स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रावास केवल रहने की व्यवस्था नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण का केंद्र है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा हैं कि दूरस्थ अंचलों के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और बेहतर अवसर उपलब्ध हों। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि रहेंगे।निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमा कवासी,सुमित भदौरिया,हितवार सरपंच राजीव चौहान,बुधराम कवासी,मंडल संयोजक लिंगा मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10