सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

जिला चिकित्सालय सुकमा बना मातृ सुरक्षा का भरोसेमंद केंद्र

उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को मिल रहा विशेषज्ञ उपचार

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
88 दिन पहले 344 मिनट पढ़ें
जिला चिकित्सालय सुकमा बना मातृ सुरक्षा का भरोसेमंद केंद्र

सुकमा/ जिला अस्पताल सुकमा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल और नियमित स्वास्थ्य जांच से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिल रही है। प्रत्येक माह की 09 एवं 24 तारीख को प्रसूति वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की गहन जांच की जाती है। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, सोनोग्राफी, पेट की जांच तथा एनीमिया सहित विभिन्न आवश्यक परीक्षण कर संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जाता है। इसी सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था का सकारात्मक उदाहरण 04 अप्रैल 2026 को देखने को मिला, जब विकासखंड छिंदगढ़ के ग्राम कुन्ना निवासी 38 वर्षीय श्रीमती पाली कवासी की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने तत्परता और विशेषज्ञता का परिचय देते हुए सफल उपचार किया। मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के बावजूद उसे तत्काल रेफर करने के बजाय दो बार सीपीआर देकर जीवनरक्षक प्रयास किए गए तथा वेंटिलेटर पर रखकर निरंतर निगरानी में उपचार किया गया। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा चाटे एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. पुनित कोर्राम के कुशल मार्गदर्शन में मरीज की जान बचाने में सफलता प्राप्त हुई। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की समन्वित कार्यप्रणाली का परिणाम है कि अप्रैल 2026 से अब तक 105 उच्च जोखिम वाली चिन्हित गर्भवती माताओं को विशेष निगरानी में रखकर उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है। यह पहल न केवल मातृ मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है, बल्कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रशासन के संकल्प को भी दर्शाती है। जिला अस्पताल सुकमा लगातार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर जनविश्वास को मजबूत कर रहा है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12