सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के शासी परिषद की बैठक में 306 करोड़ रूपए के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन

जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के शासी परिषद की बैठक में 306 करोड़ रूपए के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
58 दिन पहले 254 मिनट पढ़ें
जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के शासी परिषद की बैठक में 306 करोड़ रूपए के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन

उत्तर बस्तर कांकेर 25 जुलाई 2026/लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ श्री विक्रम उसेण्डी, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मण्डावी, विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत की विशेष उपस्थिति एवं कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के शासी परिषद की बैठक में 306.50 करोड़ रूपए के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। इन कार्यों में उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र जैसे- स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कृषि एवं अन्य संबद्ध गतिविधियां, महिला एवं बाल कल्याण (पोषण), पेयजल आपूर्ति, पशुपालन, कौशल विकास एवं रोजगार, वृद्ध एवं दिव्यांगजन कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता और आवास के क्षेत्र में 214 करोड़ रूपए और अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र जैसे- सिंचाई, ऊर्जा और जल विभाजक विकास एवं भौतिक अधोसंरचना के क्षेत्र में 92.50 करोड़ रूपए के विकास कार्य शामिल हैं। शासी परिषद की बैठक में बेसलाइन सर्वे तथा गैप एनलिसिस के आधार पर तैयार पंचवर्षीय योजना और वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2026-27 एवं अक्षय निधि के रूप में 10 प्रतिशत राशि के संबंध में भी जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी ने डीएमएफ न्यास के उद्देश्य, प्रभावित क्षेत्र एवं व्यक्ति, भारत सरकार की नवीन निर्देशिका एवं छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 से अवगत कराते हुए वार्षिक कार्य योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने कहा गया। अवैध उत्खन्न के प्रकरणों में कड़ी कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, डीएफओ कांकेर श्री रौनक गोयल, शासी परिषद के सदस्य श्री अर्जुन राम नेताम, श्री केशव मरकाम, श्रीमती सरस्वती देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12