सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन का जायजा लेने कुरूष्टिकुर और कानागांव में जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन का जायजा लेने कुरूष्टिकुर और कानागांव में जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
30 दिन पहले 113 मिनट पढ़ें
जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन का जायजा लेने कुरूष्टिकुर और कानागांव में जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर, 22 अगस्त 2026/ जिले में ग्रामीण अंचलों तक शुद्ध और पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से ‘जल जीवन मिशन’ के कार्यों का सतत निरीक्षण जारी है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने ग्राम कुरूष्टिकुर एवं ग्राम कानागांव का दौरा कर नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ग्रामों में जल आपूर्ति की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। ग्राम कुरूष्टिकुर में क्लोरीनेटर युक्त शुद्ध जल आपूर्ति निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकी) के माध्यम से ग्रामीणों के घरों तक निर्बाध रूप से पेयजल पहुंच रहा है। पानी को रोगाणुमुक्त और पीने योग्य बनाने के लिए टंकी में क्लोरीनेटर स्थापित किया गया है। गांव के पंप ऑपरेटर द्वारा नियमित और व्यवस्थित रूप से जल वितरण प्रणाली का संचालन किया जाना पाया गया। ग्राम कानागांव निरीक्षण के दौरान सौर ऊर्जा (सोलर पंप) के माध्यम से ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल की उपलब्धता पाई गई। जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने जल आपूर्ति को और अधिक मजबूत करने तथा टंकी को पूर्ण क्षमता से भरने के लिए नए पंप स्थापित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर में समय पर और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता कुंदन राना सहित सहायक अभियंता उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11