सभी ख़बरें
राजनीति📍 धमतरी

जनसंघ के संस्कारों से सशक्त हुई भाजपा की विकास यात्रा, प्रबुद्धजनों से संवाद कर रंजना साहू ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

जनसंघ के संस्कारों से सशक्त हुई भाजपा की विकास यात्रा, प्रबुद्धजनों से संवाद कर रंजना साहू ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
90 दिन पहले 335 मिनट पढ़ें
जनसंघ के संस्कारों से सशक्त हुई भाजपा की विकास यात्रा, प्रबुद्धजनों से संवाद कर रंजना साहू ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

जनसंघ के संस्कारों से सशक्त हुई भाजपा की विकास यात्रा, प्रबुद्धजनों से संवाद कर रंजना साहू ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर मंडल क्षेत्र में प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने डीलक्स समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री सुधीर गुप्ता, जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री भंवरलाल छाजेड़ सहित विभिन्न सामाजिक एवं बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से सौजन्य भेंट कर केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए ऐतिहासिक निर्णयों, जनहितकारी योजनाओं और देश के विकास की नई दिशा पर विस्तार से चर्चा की। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा ने देशवासियों के विश्वास को और मजबूत किया है। उन्होंने आगे बताया कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल शासन के नहीं, बल्कि जनसेवा, पारदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जाएंगे। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों और मार्गदर्शन को भाजपा की अमूल्य पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि जनसंघ काल से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष और संस्कारों के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बनकर देश की सेवा कर रही है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष श्री पवन गजपाल, ब्राह्मणपारा वार्ड पार्षद श्री कोमल सार्वा, शहर मण्डल महामंत्री श्री गौरव मगर, महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीमती पूजा कुंजाम, महिला मोर्चा शहर मण्डल महामंत्री अंकिता मिश्रा, युवा मोर्चा शहर मण्डल महामंत्री श्री आकाश भोजवानी, बूथ अध्यक्ष श्री यश साहू ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर अपने विचार साझा किए तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल के अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पार्टी के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11