सभी ख़बरें
शिक्षा📍 कांकेर

छात्राओं को आत्मरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
59 दिन पहले 333 मिनट पढ़ें
छात्राओं को आत्मरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर 24 जुलाई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजनांतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदे में ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस विभाग के मास्टर ट्रेनर के द्वारा छात्राओं को वर्तमान में हो रहे ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, महंगे गिफ्ट का झांसा, शीघ्र लोन प्राप्ति हेतु अनजान एप्लीकेशन का उपयोग तथा सोशल मीडिया में एआई के माध्यम से हो रहे साइबर अपराध से सतर्क रहने एवं इस प्रकार की घटनाओं से स्वयं को सुरक्षित रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं महिला रक्षा टीम के द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण प्रदाय किया गया, साथ ही गुड टच-बैड टच, किसी भी प्रकार से होने वाले आकस्मिक घटनाओं से बचाव एवं छेड़छाड़ से स्वयं को सुरक्षित रखने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जेंडर विशेषज्ञ खुलेश साहू ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं घरेलू हिंसा से संरक्षण तथा कन्या भू्रण हत्या रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) के जिला मिशन समन्वयक लीलाधर नाग, महिला संरक्षण अधिकारी तुलसी मानिकपुरी, एमटीएस डिलेश्वरी रजक एवं विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12