सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

चाकूबाजी एवं मारपीट के आरोपी पर सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

*शराब पीने के लिए पैसे मांगने से मना करने पर युवक ने किया चाकू से हमला, बहन से भी मारपीट* *आरोपी कृष भारती को गिरफ्तार कर भेजा जेल,आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद एवं जब्त*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
20 दिन पहले 164 मिनट पढ़ें
चाकूबाजी एवं मारपीट के आरोपी पर सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने चाकूबाजी एवं मारपीट के मामले में आरोपी कृष भारती पिता शक्ति भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड जालमपुर, धमतरी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 28 अगस्त 2026 को प्रार्थी अभिषेक बंजारे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जालमपुर मिडिल स्कूल के पास आरोपी कृष भारती ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार चाकू से हमला कर प्रार्थी को चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने पहुंची प्रार्थी की बहन शारदा टेकाम के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की एवं मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 209/2026, धारा 119, 296, 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसने घटना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। चाकू की कुल लंबाई 10.5 इंच पाई गई। जप्त हथियार के आधार पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ी गई। आरोपी कृष भारती को दिनांक 30 अगस्त 2026 को 13:15 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को दिनांक 12 सितंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ▪️*आरोपी का नाम* कृष भारती पिता शक्ति भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड जालमपुर,धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10