ग्राम पूवर्ती में चलित थाना एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन
ग्राम पूवर्ती में चलित थाना एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन

सुकमा। गुरुवार को थाना जगरगुंडा पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत ग्राम पूवर्ती में चलित थाना लगाया गया। इस दौरान आसपास के गांवों से बाजार करने आए ग्रामीणों को एकत्रित कर उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को निम्नलिखित विषयों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया: * नशा मुक्ति एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव * यातायात नियमों का पालन * घरेलू हिंसा से संबंधित कानून एवं उससे बचाव * किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देना इसके अतिरिक्त, बाहर से गांव में सामान बेचने के लिए आने वाले फेरी वालों के संबंध में ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि ऐसे व्यक्तियों को गांव में अनावश्यक रूप से रुकने न दें तथा उन्हें क्षेत्र से बाहर चले जाने के लिए कहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। *सुकमा पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं जनजागरूकता के लिए इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।*



