सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

ग्राम देवीनवागांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 71 आवेदन प्राप्त हुए

वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन कराने कलेक्टर ने की अपील

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
34 दिन पहले 185 मिनट पढ़ें
ग्राम देवीनवागांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 71 आवेदन प्राप्त हुए

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 अगस्त 2026/ जिले के अंतिम छोर पर बसे डूबान क्षेत्र नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम देवीनवागांव में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आम जनता की समस्या सुनीं एवं उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समस्या व शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण करते हुए उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभ उठाने की अपील भी ग्रामीणों से की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जी-रामजी योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने के साथ ही छोटे-छोटे आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य भी कराए जा सकते हैं। स्कूल भवन की मरम्मत, धरसा रोड, नाली निर्माण जैसे काम भी इस योजना के तहत कराए जा सकते हैं, इसके लिए विधिवत प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को प्रेषित किया जावे। इस योजनांतर्गत कांकेर जिले को 200 करोड़ रूपए प्राप्त हो चुके हैं, इसके तहत विभिन्न रोजगारमूलक कार्य कराए जा सकते हैं। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि वन अधिकार पट्टाधारी किसान एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं होने के कारण समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पा रहे थे, ऐसे सभी वन पट्टाधारी किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने वन पट्टाधारी सभी किसानों से एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील भी की। कलेक्टर ने बताया कि इस गांव के लोगों ने कुछ दिनों पूर्व स्कूल भवन मरम्मत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसका निराकरण कर दिया गया है तथा स्कूल भवन मरम्मत की स्वीकृति दी जा चुकी है। आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों को विधिसंगत ढंग से त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित भी किया। ग्राम देवीनवागांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग के 37, खाद्य विभाग को 07, शिक्षा को 08, महिला एवं बाल विकास विभाग को 02, स्वास्थ्य विभाग को 04, क्रेडा को 02 और जनपद पंचायत को 08 आवेदन सहित विभिन्न विभागों कोे कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जनसमस्या निवारण शिविर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर ने भी संबोधित किया तथा ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सोमन कावड़े, तहसीलदार नरहरपुर पुष्पराज पात्रा, जनपद सीईओ भानुप्रताप चुरेन्द्र सहित विभिन्न विभागों जिला स्तरीय अधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती पुष्पा कोर्राम, पंच-सरपंच, ग्राम पटेल, गायता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11