सभी ख़बरें
शिक्षा📍 रायपुर

गुखेरा स्कूल में 129 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण, तीन बच्चों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे

स्वास्थ्य विभाग के विशेष शिविर में हुई आंखों की जांच, विटामिन-ए युक्त आहार अपनाने की दी गई सलाह

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 193 मिनट पढ़ें
गुखेरा स्कूल में 129 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण, तीन बच्चों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे

आरंग। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत के निर्देशन में शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला गुखेरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के 129 विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का परीक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण नेत्र सहायक अधिकारी डॉ. सालिक नौरंगे द्वारा किया गया। जांच के दौरान बच्चों में दृष्टि दोष, आंखों से पानी आना, रतौंधी तथा आंखों में सूखापन जैसी समस्याओं की जांच की गई। परीक्षण में तीन विद्यार्थियों में दृष्टि दोष पाया गया, जिन्हें शासन की योजना के तहत निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर के दौरान बच्चों एवं उनके अभिभावकों को आंखों की देखभाल और संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। डॉ. नौरंगे ने बताया कि विटामिन-ए की कमी से रतौंधी और आंखों में सूखापन जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए बच्चों को अपने भोजन में पालक, मेथी, गाजर, पपीता, दूध, मक्खन तथा पीले एवं नारंगी रंग के फल नियमित रूप से शामिल करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि समय पर नेत्र परीक्षण और उचित उपचार से बच्चों की दृष्टि सुरक्षित रखी जा सकती है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होती। इस अवसर पर प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव, के.के. साहू, शिक्षक रामनारायण कन्नौजे, विमला चौहान, नोहर लाल यादव, फातिमा जांगड़े सहित विद्यालय के पालकगण उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10