सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

गरिमामय समारोह में नए एसपी श्री मयंक गुर्जर का स्वागत

श्री किरण चव्हाण को दी गई सम्मानजनक विदाई

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
68 दिन पहले 243 मिनट पढ़ें
गरिमामय समारोह में नए एसपी श्री मयंक गुर्जर का स्वागत

सुकमा/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को निवर्तमान पुलिस अधीक्षक आईपीएस किरण चव्हाण के सम्मान में गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने श्री चव्हाण के कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व, कार्यशैली और जिले में दिए गए योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए, केक काटकर सम्मान व्यक्त किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसी अवसर पर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। श्री गुर्जर ने मंगलवार को सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक का विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान एसपी किरण चव्हाण ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की। समारोह में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। गौरतलब है कि पूर्व में नक्सल प्रभावित और अत्यंत संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब आईपीएस मयंक गुर्जर के हाथों में होगी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत श्री सीईओ मुकुंद ठाकुर, डीएफओ श्री अक्षय भोंसले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह सहित जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पूरे समारोह का माहौल भावनात्मक होने के साथ-साथ नए नेतृत्व के स्वागत और बेहतर प्रशासनिक समन्वय के संकल्प का भी प्रतीक बना।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12