सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

खुद को बजरंग दल एवं पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट व अपहरण करने वाले 02 फरार आरोपी मगरलोड पुलिस के हत्थे चढ़े

मगरलोड पुलिस की लगातार कार्यवाही से 05 आरोपियों पर शिकंजा, फरार विकास आडिल एवं साहिल अली गिरफ्तार आरोपियों ने 43,800/- रूपये की लूट की थी; पूर्व में 03 आरोपी गिरफ्तार, कार-मोबाइल सहित 7.58 लाख रूपये की संपत्ति जब्त

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
1 दिन पहले 146 मिनट पढ़ें
खुद को बजरंग दल एवं पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट व अपहरण करने वाले 02 फरार आरोपी मगरलोड पुलिस के हत्थे चढ़े

धमतरी : दिनांक 03 मार्च 2026 को प्रार्थी देवेन्द्र कुमार मारकण्डे, निवासी छाती थाना कुरुद, अपने साथियों फगेश्वर कुमार, लक्ष्मण यादव, लीलेश कुमार एवं दुर्गेश कुमार के साथ पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 MQ 1589 से बछड़ों को लेकर मुड़केरा जा रहे थे। इसी दौरान आलेखुंटा- सिंगपुर मार्ग पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक CG 05 AP 6389 में सवार आरोपियों द्वारा उनका रास्ता रोक लिया गया। आरोपियों ने स्वयं को “बजरंग दल एवं पुलिस वाला” बताकर प्रार्थी एवं उसके साथियों को डराया-धमकाया तथा गाली-गलौज एवं मारपीट की। ▪️आरोपियों द्वारा प्रार्थी का अपहरण कर उसे दुगली की ओर ले जाया गया। रास्ते में आरोपियों ने प्रार्थी से नगद 13,800/-रूपये तथा PhonePe के माध्यम से 30,000/-रूपये जबरन ट्रांसफर करवाए। इस प्रकार आरोपियों द्वारा कुल 43,800/-रूपये की लूट की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 40/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पूर्व में 03 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 7.58 लाख रूपये की संपत्ति जब्त प्रकरण में मगरलोड पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 मुख्य आरोपियों - *(01)* ओमकार कुर्रे, उम्र 40 वर्ष *(02)* चांद कुर्रे, उम्र 19 वर्ष *(03)* राहुल कुर्रे, उम्र 26 वर्ष सभी निवासी ग्राम पाईकभाठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी, को दिनांक 06 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। ▪️*पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से*- ▪️घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार, कीमत लगभग 7,00,000/-रूपये ▪️ 02 नग मोबाइल फोन, कीमत लगभग 57,000/-रूपये ▪️ लूटी गई रकम में से शेष 1,000/-रूपये नगद सहित कुल 7,58,000/- रूपये की संपत्ति बरामद कर विधिवत जप्त की गई थी। ▪️*फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी, अब 02 और गिरफ्तार*- घटना के बाद से सह-आरोपी विकास आडिल एवं साहिल अली लगातार फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 193(9) BNSS के तहत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था तथा पुलिस द्वारा लगातार उनकी पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना एवं सतत तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर थाना मगरलोड पुलिस द्वारा दोनों फरार आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर लूट की रकम में बंटवारे में प्राप्त हिस्से की बची हुई नगद राशि बरामद कर विधिवत जप्त की गई। ▪️*गिरफ्तार फरार आरोपी*- *(01)* विकास आडिल, उम्र 22 वर्ष, पिता लोकनाथ आडिल, निवासी ग्राम पाईकभाठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी(छ.ग.)। *(02)* साहिल अली, उम्र 23 वर्ष, पिता गफरू अली, निवासी ग्राम पाईकभाठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी(छ.ग.)। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर अपराध क्र० 40/2026, थाना मगरलोड धाराएं: 126(2), 127(2), 296, 115(2), 351(3), 140(3), 310(2), 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुरुद के न्यायालय में न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। धमतरी पुलिस द्वारा अपराध में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सतत अभियान जारी है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12