सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

खाद किल्लत और धान उठाव का जायजा लेने मंडी व समिति कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

खाद किल्लत और धान उठाव का जायजा लेने मंडी व समिति कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का औचक निरीक्षण, किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
29 दिन पहले 135 मिनट पढ़ें
खाद किल्लत और धान उठाव का जायजा लेने मंडी व समिति कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

आरंग। प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी द्वारा क्षेत्र की कृषि उपज मंडी समिति एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (लैंप्स) कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों को मिल रही सुविधाओं और उनकी समस्याओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से दो प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी ली। पहला, क्षेत्र के किसानों को सोसायटियों के माध्यम से यूरिया, डीएपी सहित अन्य रासायनिक खाद पर्याप्त एवं सुचारू रूप से उपलब्ध हो रही है या नहीं। दूसरा, कृषि उपज मंडी में किसानों से खरीदी गई धान का समय पर उठाव कस्टम मिलिंग के लिए हो रहा है या नहीं। मौके पर मौजूद ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने समिति के कर्मचारियों एवं उपस्थित किसानों से सीधे बातचीत कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार किसान हैं और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए कांग्रेस पार्टी सतत निगरानी रखेगी। अधिकारियों को दी व्यवस्था सुधारने की हिदायत निरीक्षण के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराया गया अथवा मंडी में धान उठाव की प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए मैदान में डटा रहेगा। निरीक्षण में ये रहे शामिल औचक निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग ग्रामीण अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, वरिष्ठ नेता मंगलमूर्ति अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भरत लोधी, भारती देवांगन, मंजू चंद्राकर, पार्षद ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद दीपक चंद्राकर, राममोहन लोधी, पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर, देवेंद्र धृतलहरे, चमन कोसले, डोमन ध्रुव, संतु जलक्षत्री, मनेश कंडरा एवं परस कोसले सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10