सभी ख़बरें
सामान्य

खरसिया के विभिन्न प्रतिष्ठानों में फुड एण्ड सेफ्टी विभाग की दबिश

*राजस्थान होटल व चुहडमल पोटूमल से गोंद लड्डू,* *नारयिरल बर्फी व पेड़ा का लिया नमूना*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
28 दिन पहले 203 मिनट पढ़ें
खरसिया के विभिन्न प्रतिष्ठानों में फुड एण्ड सेफ्टी विभाग की दबिश

खरसिया-‘बने खाबो, बने रहिबो’ अभियान के तहत शनिवार को खरसिया में जांच अभियान चला गया। इस दौरान कई होटल व मिठाई दुकानों की जांच की गई, जहां कई जगहों से मिठाई का सैंपल लिया तो कुछ जगहों में गंदगी पाए जाने पर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि फुड एवं सेफ्टी विभाग की टीम शनिवार को खरसिया पहुंची थी, जहां बने खाबो बने रहिबो अभियान के तहत यहां राजस्थान होटल से गोंद लड्डू, नारियल बर्फी व पेडा के नमूने लिया गया, वहीं चुहडमल पोटुमल प्रतिष्ठान में जांच के दौरान एक्सपायरी खाद्य पदार्थ पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही नष्ट गया। इसके बाद सत्यम ढाबा, उत्तम ढाबा और स्वादिष्ट ढाबा का भी निरीक्षण किया गया। इन ढाबों के संचालकों को साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रायगढ़ शहर में भी जांच की गई। जहां पंडित होटल से शाही पनीर व कुक्ड राइस का नमूना लिया गया। वहीं निर्माण स्थल पर जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की लेबलिंग एवं साफ-सफाई में कमी पाई गई। इस पर संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम द्वारा संचालक को नोटिस जारी किया गया और पापड़ी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। वहीं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दुकान संचालकों को कहा है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे में अगर कोई प्रतिष्ठान लापरवाही करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगी। जांच टीम में ये रहे शामिल शनिवार को जांच टीम में विशेष रूप से अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नेमीचंद पटेल, सरिता पटेल तथा नमूना सहायक सुमन अग्रवाल की मौजूदगी रही।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12