सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

क्या देशभक्ति गाने पर लगेगा शुल्क ?

रायपुर नगर निगम और कला केंद्र के आयोजन पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने उठाया सवाल*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
47 दिन पहले 244 मिनट पढ़ें
क्या देशभक्ति गाने पर लगेगा शुल्क ?

*रायपुर।* नगर मिगम रायपुर के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 में देशभक्ति गीत, नृत्य, और अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए ₹249 से ₹599 तक का पंजीयन शुल्क निर्धारित किए जाने पर सवाल उठाएँ हैं। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि जब आयोजन शासकीय संस्थाओं और सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है, तब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों से शासकीय आयोजन में पंजीयन शुल्क माँगना आम नागरिकों का घोर अपमान है । उनका तर्क है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर प्रत्येक बच्चे को बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी प्रतिभा और राष्ट्रभक्ति प्रदर्शित करने का निःशुल्क अवसर मिलना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि शुल्क निर्धारण से अनेक प्रतिभाशाली किंतु गरीब बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में यह आयोजन समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेल नहीं खाता।आयोजकों को यह भी बताना होगा कि उक्त पंजीयन राशि के निर्धारण के लिए और नगर निगम और राज्य शासन के लोगों के उपयोग के लिए सामान्य सभा , कला केंद्र संचालन समिति या राज्य शासन क्या अनुमति ली गई है ? इससे पूर्व में भी मैं हमारे पूर्व कांग्रेस की परिषद में संस्कृति विभाग का अध्यक्ष था नगर निगम में तब नगर निगम के इतिहास में पहली बार हमने इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई थी और रायपुर राजधानी की प्रतिभा जो कि पूरे नगर निगम के 70 वार्डो बड़े बुजुर्ग कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम में जो की देशभक्ति का कार्यक्रम था निशुल्क सभी के लिए व्यवस्था की गई थी और जो प्रतिभागी आए उन्हें सम्मान भी दिया गया था और इन्हीं के बीच में से एक बच्चा इंडियन आइडल तक पहुंचा था यह रायपुर नगर निगम के लिए एक गौरवशाली क्षण था किंतु आज स्थिति विपरीत है देशभक्ति गाने का शुल्क लिया जा रहा है यह एक आपकी सोच को दर्शाता है उन्होंने मांग की है कि यदि आयोजन शासकीय सहयोग से किया जा रहा है, तो विद्यालयी विद्यार्थियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तथा सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क किया जाए ।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10