सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

कैमरे के आकार के केक से मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस, तस्वीरों की ताकत को सांसद संतोष पांडे ने सराहा

कैमरे के आकार के केक से मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस, तस्वीरों की ताकत को सांसद संतोष पांडे ने सराहा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 146 मिनट पढ़ें
कैमरे के आकार के केक से मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस, तस्वीरों की ताकत को सांसद संतोष पांडे ने सराहा

रायपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शुभारंभ संध्या पर फोटो जर्नलिस्ट साथियों ने कैमरे के आकार का केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस की खुशियां साझा कीं।विश्व फोटोग्राफी दिवस पर यह अनोखा कैमरे नुमा येकेक होटल सेलिब्रेशन के संचालक कवलजीत हीरा जी द्वारा प्रेस क्लब को प्रदान किया गया था इस अवसर पर भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे तथा भाजपा मीडिया विभाग के संयोजक हेमंत पाणिग्राही विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने रायपुर प्रेस क्लब की आर्ट गैलरी में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और फोटो जर्नलिस्टों से उनके अनुभवों तथा तस्वीरों के पीछे की कहानियां जानीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि तस्वीर की अपनी अलग ताकत होती है। कई बार कैमरे से निकली एक तस्वीर वह बात कह देती है, जिसे शब्दों में व्यक्त करने के लिए पूरी लेखनी भी कम पड़ सकती है। उन्होंने तस्वीर को सहज और सर्वग्राही माध्यम बताते हुए कहा कि इसे पढ़ने के लिए किसी विशेष भाषा या साक्षरता की आवश्यकता नहीं होती। फोटो जर्नलिस्टों के कार्य को चुनौतीपूर्ण बताते हुए उन्होंने उनके योगदान की सराहना की। भाजपा मीडिया विभाग के संयोजक हेमंत पाणिग्राही ने अपने पत्रकारिता जीवन की एक तस्वीर का उदाहरण साझा करते हुए बताया कि किस तरह एक तस्वीर ने आम लोगों की समस्या को सामने लाने के साथ ही संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई का रास्ता भी बनाया। उन्होंने कहा कि किसी खबर की प्रमाणिकता का प्राथमिक साक्ष्य उसकी तस्वीर होती है। तस्वीर खबर को जीवंत बनाती है और कई बार बिना कुछ कहे पूरी कहानी बयां कर देती है। चार कैटेगरी में सजी तस्वीरों की दुनिया ‘दृश्य संवाद 2026’ में फोटो प्रदर्शनी को चार कैटेगरी में विभाजित किया गया है। प्रेस क्लब के फोटो जर्नलिस्ट सदस्यों की तस्वीरों के लिए प्रकृति एवं पर्यावरण, संस्कृति एवं परंपरा तथा समाचार एवं जनसरोकार जैसी श्रेणियां रखी गई हैं। वहीं पेशेवर और शौकिया फोटोग्राफरों के लिए ओपन कैटेगरी में भी तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में शामिल उत्कृष्ट तस्वीरों का चयन कर प्रतिभागियों को बाद में पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोह​न तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े उपस्थित रहे। फोटो जर्नलिस्टों की ओर से फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट के संयोजक दीपक पांडे, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा ,वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी,, प्रदीप डडसेना, राजकुमार चतुर्वेदी, रुपेश यादव,, नरेंद्र बंगाले ,सुधीर सागर, रमन हलवाई, किशन लोखंडे, मनोज देवांगन विजय देवांगन, पंकज चौहान, हीरा मानिकपुरी, त्रिलोचन मानिकपुरी, हेमंत गोस्वामी, जय गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में फोटो जर्नलिस्ट के साथ वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र निगम उपस्थित रहे। ‘दृश्य संवाद 2026’ फोटो प्रदर्शनी तीन दिनों तक आर्ट गैलरी में आम लोगों के लिए खुली रहेगी। आम दर्शक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10