किरंदुल भाजपा मंडल द्वारा लौहनगरी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
किरंदुल भाजपा मंडल द्वारा लौहनगरी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

किरंदुल. आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उल्लास के साथ स्व-स्फूर्त सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के पूर्व सैनिक दीनार्थो पान एवं सुनील कुमार रहे। इस अवसर पर भारत माता की वेशभूषा में नमिता एवं सुष्मिता पासवान तथा कोड़ेनार पंचायत स्कूल के नन्हें विद्यार्थी विशेष आकर्षण रहे। तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह, कोड़ेनार सरपंच मीना मंडावी, मंडल महामंत्री विक्रम नाहक, मोहित धवन, आर सी नाहक, जयदीप माकन, भारतीय मजदूर संघ के बी. दिल्ली राव, राजेन्द्र यादव एवं भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विविध प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम", "हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा" के ओजस्वी जयघोष से पूरी लौहनगरी राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।



