सभी ख़बरें
शिक्षा

किरंदुल: नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित*

78 विद्यार्थियों ने ली भाग, विजेताओं को किया गया सम्मानित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 223 मिनट पढ़ें
किरंदुल: नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित*

किरंदुल: दिनांक 06/08/2026 को किरंदुल पुलिस एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरंदुल के संयुक्त तत्वावधान में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय "नशा मुक्ति" रखा गया था, जिसमें 38 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय "यातायात जागरूकता एवं सुरक्षा" था, जिसमें 40 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना था। परिणाम: निबंध प्रतियोगिता: - हायर सेकेंडरी वर्ग - प्रथम: कु. शशिकला, कक्षा 12वीं - माध्यमिक वर्ग - प्रथम: रवि कड़ती, कक्षा 8वीं चित्रकला प्रतियोगिता: - हायर सेकेंडरी वर्ग - प्रथम: कु. कावेरी - माध्यमिक वर्ग - प्रथम: मुकेश बारसे प्रतियोगिता के उपरांत सभी प्रतिभागियों को सहभागिता एवं उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में किरंदुल थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ तथा विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10