किरंदुल नगरपालिका द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
किरंदुल नगरपालिका द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

किरंदुल।नगर पालिका परिषद किरंदुल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तत्वावधान में रविवार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसके माध्यम से नागरिकों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए।उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई।वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, शरीर स्वस्थ रहता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नगर पालिका परिषद किरंदुल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं योग के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र द्वारा “करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।इसमें नरेश साहू राजस्व उप निरीक्षक गौरीशंकर तिवारी सहायक राजस्व निरीक्षक, जॉर्डन राम सहायक ग्रेड 03 एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहें।



