सभी ख़बरें
सामान्य

किरंदुल : नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

मार्केट और बस स्टैंड में दुकानदारों को दिया ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का संदेश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
52 दिन पहले 202 मिनट पढ़ें
किरंदुल : नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

किरंदुल: नगर पालिका परिषद् किरंदुल द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से गुरुवार को स्वच्छता दीदियों के माध्यम से नगर के मार्केट क्षेत्र एवं बस स्टैंड में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों एवं आम नागरिकों को ठोस अपशिष्ट का स्रोत स्तर पर पृथक्करण - गीला, सूखा, सैनिटरी एवं विशेष देखभाल अपशिष्ट करने, निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करने तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान दुकानदारों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करने तथा इसके स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की गई। स्वच्छता दीदियों ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तथा शासन द्वारा इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग एवं विक्रय न करें तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का पालन करते हुए नगर को स्वच्छ रखने में नगर पालिका का सहयोग करें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12