सभी ख़बरें
मनोरंजन

किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा किया गया पौधारोपण

किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा किया गया पौधारोपण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
90 दिन पहले 404 मिनट पढ़ें
किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा  किया गया पौधारोपण

किरंदुल।पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सोमवार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पीपल, बरगद, आम, जामुन, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों के साथ-साथ रंग-बिरंगे सजावटी पौधों का रोपण किया। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनते हैं।इस अवसर पर किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राज प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय सोनी व सुषमा साहू, सह सचिव शेखर दत्ता, कार्यालय सचिव राजेश वैपराल, कोषाध्यक्ष विशाल जैन,विकास स्वामी, सविता पाल,सुरेंदर कौर,अतुल सिंह,आजाद सक्सेना,राजेंद्र सक्सेना,विप्लव मल्लिक,धरमपाल मिश्रा,सुजीत पिल्ले मौजूद रहे।सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान की सराहना करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।इस पूरे कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य मंगरीटा टोपों एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने “एक पेड़, सौ पीढ़ियों का उपहार” के संदेश के साथ लिया संरक्षण का संकल्प । वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और क्षेत्र को हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10