सभी ख़बरें
सामान्य

कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शकील रिज़वी का गर्मजोशी से किरन्दुल में हुआ स्वागत

स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी कर त्रस्त जनता से रूबरू हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
34 दिन पहले 215 मिनट पढ़ें
कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शकील रिज़वी का गर्मजोशी से किरन्दुल में हुआ स्वागत

किरंदुल।किरन्दुल नगर में मंगलवार ब्लॉक कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शकील रिज़वी का पुर जोर-शोर से स्वागत किया गया।ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र मृणाल राय की अगुवाई में समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं महिला और यूथ कांग्रेस के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।अपने प्रथम नगर आगमन पर जिला अध्यक्ष शकील रिज़वी ने संगठन के मजबूती और राहुल गांधी जी के विचारों के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का मंत्र दिया और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर कार्य करने के निर्देश दिए।रिज़वी ने अपने भाषण में कहा कि अब समय आ गया है कि हमे घर घर जाकर आमजनता को कांग्रेस पार्टी के विचारों को समझाना है और भाजपा के दमनकारी नीतियों और सत्ता में बैठे लूटेरी सरकार की सच्चाई लोगो को बताना होगा।स्मार्ट बिजली मीटर की वजह से बढ़े हुए बिजली बिल पर जिलाध्यक्ष ने शासन को दोषी ठहराते हुए कहा कि यह निक्कमी भाजपा सरकार एक तरफ तो महतारी वन्दन योजना के नाम पर महिलाओ के खाते में पैसा भेजती और दूसरी तरफ बढ़ी हुई बिजली बिल के नाम पर उनसे पैसा वापस वसूल लेती हैं।पूर्व विधायक देवती कर्मा ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि किरंदुल नगर का दमन करने में भाजपा सरकार ने कोई कसर नही छोड़ा हैं।यह भाजपा की लूटेरी सरकार कभी युवाओ का रोजगार छीन रही है तो कभी हमारे जल-जंगल-जमीन काट रही है । कर्मा जी ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार आई है तब से सिर्फ आदिवासियों का शोषण ही किया जा रहा है । पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम ने भी कहा कि संगठन की मजबूती से ही हम फिर राज्य और केंद्र में अपनी सरकार बना सकते है।और आपसे मतभेद को दूर कर कांग्रेस पार्टी के लिए एकजुटता से काम करने से हमे सार्थक परिणाम मिलेगा।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के पश्चात किरन्दुल ब्लॉक में नवनियुक्त एनएसयूआई ब्लॉक कार्यकारिणी एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी स्वागत किया और उन्हें पदभार ग्रहण करवा कर जिम्मेदारी सौंपी गई । कार्यक्रम के बाद कांग्रेसियो द्वारा घर घर जा स्मार्ट बिजली मिटर के विरोध में घर घर जाकर फॉर्म भरवाए गए । इस स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यो के साथ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जिला संगठन महामंत्री मनीष भट्टाचार्य, आदिवासी प्रदेश महासचिव विमल सलाम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदिरा शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राकेश मंडावी, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर कुंजाम, किरन्दुल नगरपालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, कटेकल्याण जनपद उपाध्यक्ष भीमसेन माण्डवी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष किरन्दुल मृणाल राय, जिला महामंत्री राजू रेड्डी,राकेश लाल,जिला प्रवक्ता राहुल महाजन, पार्षद अमृत तण्डन,गायत्री साहू, एवं सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12