सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

कांकेर विधायक एवं कलेक्टर ने किया पर्यटन स्थलों का निरीक्षण व अवलोकन

जिले के पर्यटन क्षेत्रों में सैलानियों को प्रोत्साहित करने किया जाएगा सुविधाओं में विस्तार

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
44 दिन पहले 196 मिनट पढ़ें
कांकेर विधायक एवं कलेक्टर ने किया पर्यटन स्थलों का निरीक्षण व अवलोकन

उत्तर बस्तर कांकेर 07 अगस्त 2026/ जिले के पर्यटन क्षेत्रों में सैलानियों को प्रोत्साहित करने के लिए विधायक श्री आशाराम नेताम एवं कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज कांकेर विकासखण्ड के मलांजकुडूम जलप्रपात व हाल ही नए पर्यटन केन्द्र के रूप में चिन्हित किए गए धारपारूम का अवलोकन व निरीक्षण किया। विधायक एवं कलेक्टर ने नैसर्गिक खूबसूरती से परिपूर्ण कांकेर जिले में पर्यटन की नवीन संभावनाओं तथा सुविधाजनक व आकर्षक बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक श्री नेताम एवं कलेक्टर श्री क्षीरसागर आज दोपहर को कांकेर जिले के विख्यात जलप्रपात मलांजकुडूम पहुंचे जहां पर उन्होंने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर अवलोकन करते हुए पुराने रोपवे को डिस्मेंटल कराने के निर्देश वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने डीएमएफ के तहत वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित ईको पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि मलांजकुडूम को बेहतर ढंग से विकसित करने के साथ-साथ मोटल एवं होम स्टे जैसी जरूरी सुविधाओं से लैस करने की बात कही। अनुविभागीय अधिकारी वन ने बताया कि मलांजकुण्डूम जलप्रपात को बेहतर ढंग से विकसित करने के लिए वनमण्डलाधिकारी द्वारा 1.16 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्यों का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है, जिसमें व्यू पाइंट, सीटिंग बेंच, शेड, सीडी मरम्मत, सेफ्टी रेलिंग, लॉन डेवलपमेंट, प्रतीक्षालय शेड, बैम्बू राफ्टिंग, मुरूम फिलिंग, सीटिंग वॉल, सामुदायिक भवन मरम्मत, चैक डेम रिनोवेशन, सीसी रोड़, वाटर कूलर, पार्किंग समतलीकरण आदि शामिल हैं। कलेक्टर ने पर्यटन क्षेत्र में विशेष तौर पर पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम करने एवं स्वच्छता बरतते हुए फ्री प्लास्टिक जोन के तौर पर विकसित करने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात विधायक एवं कलेक्टर ने जिले में नवीन पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित हो रहे ग्राम कानागांव, मर्रापी तथा गुमझीर की पहाड़ियों पर स्थित धारपारूम का अवलोकन किया। पहली बार धारपारूम की पहाड़ियों में पहंुचे विधायक ने इसकी मुक्तकण्ठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्षेत्र टाटामारी से भी अधिक अप्रतिम प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण हैं तथा यह भविष्य में निश्चित तौर पर देश ही विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने सबसे पहले सुरक्षा उपायों के तहत रेलिंग लगवाने तथा पॉलिथिन मुक्त क्षेत्र के तौर पर विकसित करने की बात कलेक्टर ने कही। उल्लेखनीय है कि तीन ओर से पहाड़ियों से घिरा प्राचीन चट्टानों की मोटी परतों से युक्त धारपारूम बेहद आकर्षक पर्यटन केन्द्र है। जहां नवाचार की असीम संभावनाएं हैं। कलेक्टर ने इस क्षेत्र को प्रदेश के श्रेष्ठ पर्यटन केन्द्रों में शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास करने तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन के जरिए रोजगार से जोड़ने की बात कही। विधायक एवं कलेक्टर ने इस मौके पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10